इतिहास: आज के दिन देश को मिली थी पहली मिस वर्ल्ड

Edited By Anil dev,Updated: 17 Nov, 2018 08:37 AM

hostroy of the day mumbai rita faria lala lajpat rai egypt

90 के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो तूफान मचाया था उसकी शुरूआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी। 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता।

नई दिल्ली: 90 के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो तूफान मचाया था उसकी शुरूआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी। 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉडलिंग करने के बाद अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया। करीब दो दशक के बाद 1998 में रीता एक बार फिर फैशन की दुनिया में वापस लौटीं और उन्होंने 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज की भूमिका निभाई। उन्हें मिस वल्र्ड की निर्णायक बनने का अवसर भी मिला। देश दुनिया के इतिहास में 17 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      
 

  • 1869: भूमध्यसागर को लाल सागर से जोडऩे वाली सोएज नहर को दस साल के निर्माण कार्य के बाद नौवहन के लिए खोला गया।  
  • 1928 : लाठीचार्ज में घायल लाला लाजपत राय ने दम तोड़ा। 
  • 1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वल्र्ड खिताब जीता। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।           
  • 1970: सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा। 
  •  1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बदर्दी से कुचला। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।  
  • 1997: मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल आफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला करके 60 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। हमलावरों को पुलिस ने मार डाला।  
  • 2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मियर की प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट््िवलाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर। इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!