FDA रेड की अफवाह से सतारा में मचा हड़कंप, सड़कों पर बहाया गया सैकड़ों लीटर दूध; VIDEO वायरल

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 04:48 PM

hundreds of liters of milk were spilled on streets due to fear of fda raid

महाराष्ट्र में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के सतारा जिले के मान तालुका में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक से एफडीए (FDA) की छापेमारी की अफवाह फैल गई। इसके डर से दूध इकट्ठा करने वालों ने सड़कों पर सैकड़ों लीटर दूध बहा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, महाराष्ट्र में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी बीच मान तालुका में अफवाह फैल गई कि FDA की टीम डेयरियों में छापेमारी कर रही है। इस खबर से दूध इकट्ठा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने संभावित कार्रवाई के डर से दूध से भरे कैन सड़कों पर बहा दिए। 
 



वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होते ही इलाके में दूध में मिलावट को लेकर लोगों का शक और गहरा गया है, जिसके बाद दूध संग्रह केंद्रों की जांच की मांग तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर दूध पूरी तरह शुद्ध था तो उसे सड़क पर बहाने की जरूरत क्यों पड़ी?

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!