दिल्ली में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, 27 सितंबर से था फरार

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 09:18 PM

husband accused of murdering wife arrested in delhi had been absconding since s

दिल्ली में कथित विवाहेतर संबंध को लेकर हुई बहस के बाद अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिरयानी की दुकान चलाने वाले प्रदीप...

नेशनल डेस्क : दिल्ली में कथित विवाहेतर संबंध को लेकर हुई बहस के बाद अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिरयानी की दुकान चलाने वाले प्रदीप के रूप में हुई है और उसे द्वारका के सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को शाम चार बजकर 49 मिनट पर पालम की जेजे कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर के पास एक महिला को चाकू मारे जाने की सूचना पीसीआर को फोन करके दी गई। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सोनिया (30) को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सोनिया ने कथित तौर पर अपने पति से उसके विवाहेतर संबंध को लेकर सवाल किया था। विवाद बढ़ गया और प्रदीप ने कसाई के चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सीने और गर्दन पर कई चोटें आईं।"

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पालम विहार थाने में मामला दर्ज किया गया। उसने बताया कि इसके बाद अपराध शाखा ने घटना के बाद से वह फरार प्रदीप का पता लगाने के लिए तकनीकी और निगरानी शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया, "दो अक्टूबर को टीम को उसके ठिकाने के बारे में पुख्ता जानकारी मिली और उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए। इसके बाद उसे द्वारका में रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।" पुलिस ने बताया कि दंपति ने 2017 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!