'मैंने पति काे मार दिया', फेसबुक पर पोस्ट लिख पत्नी ने खुद पर भी घोंप दिया चाकू

Edited By vasudha,Updated: 04 Jan, 2021 12:03 PM

husband murder facebook post

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को भी चाकू से घायल कर खुदकुशी का प्रयास किया। इस घटना के बाद मिहला ने फेसबुक पोस्ट भी लिखा, जिसमें बताया कि उसने...

नेशनल डेस्क:  दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को भी चाकू से घायल कर खुदकुशी का प्रयास किया। इस घटना के बाद मिहला ने फेसबुक पोस्ट भी लिखा, जिसमें बताया कि उसने अपने पति को मार दिया है।  

 

महिला की हालत गंभीर
दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपयुक्त अतुल ठाकुर ने  बताया कि छतरपुर विस्तार इलाके से एक मकान मालिक ने अपने किराएदार के खुदकुशी के बारे में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई जहां पति पत्नी दोनों खून से लथपथ बेसुध पड़े थे। पुलिस ने दोनों को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चिराग शर्मा (37) को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी रेणुका शर्मा (36) की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

फेसबुक पर साझा की हत्या की जानकारी 
पुलिस उपयुक्त ने बताया कि  रेणुका ने फेसबुक पर पति की हत्या की जानकारी साझा की और फिर खुद को भी चाकू मार लिया। फेसबुक पर हत्या की जानकारी देख मकान मालिक ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। उसके बाद उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार चिराग हरियाणा के यमुना नगर का रहने वाला था और रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। दोनों मैक्स बीमा कंपनी के अलग-अलग विभाग में काम करते थे। 

 

पति पत्नी के बीच रहता था झगड़ा
शादी के सात साल बाद भी उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में झगड़े होते थे और दोनों के बीच तनाव रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को महिला से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि चिराग उससे दहेज मांग रहा था और उसके कहीं अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!