पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या: साले ने सिर में गोली मारी, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 10:00 PM

husband murdered while taking wife to police exam

सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गोचर महाविद्यालय के बाहर मंगलवार को 27 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गोचर महाविद्यालय के बाहर मंगलवार को 27 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने महाविद्यालय आया था। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि युवक का साला अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर आया और बहनोई के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। मृतक ने चार महीने पहले ही आरोपी की बहन से प्रेम विवाह किया था।

रामपुर मनिहारान थाना के प्रभारी उम्मेद कुमार ने मीडिया को बताया कि शामली जिले के थाना बाबरी क्षेत्र निवासी शिवकुमार पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गोचर महाविद्यालय आया था। उन्होंने बताया कि आकांक्षा परीक्षा देने कॉलेज के अंदर चली गई, जबकि शिवकुमार बाहर कार में बैठकर उसके लौटने का इंतजार कर रहा था। कुमार ने बताया कि इसी दौरान आकांक्षा का भाई मंजीत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और तमंचे से शिवकुमार के सिर से सटाकर गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि शिवकुमार को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि उसने चार महीने पहले शिवकुमार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसके परिजन, खासकर भाई मंजीत, इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और दोनों को लगातार धमकी दे रहे थे। आकांक्षा का आरोप है कि इसी कारण मंजीत ने शिवकुमार की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने बताया कि आकांक्षा के बयान के आधार पर मंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!