कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा- मैं जोश में नहीं, होश में करता हूं काम

Edited By vasudha,Updated: 07 Apr, 2019 05:55 PM

i m not in passion i work in senses

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होने को रातों-रात लिया गया कोई फैसला नहीं बताते हुए कहा है कि वह इस पार्टी के साथ लंबे समय तक चलने वाले संबंध की आशा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे वफादार हैं जो जोश में नहीं, बल्कि होश में काम करते हैं।...

नेशनल डेस्क: शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होने को रातों-रात लिया गया कोई फैसला नहीं बताते हुए कहा है कि वह इस पार्टी के साथ लंबे समय तक चलने वाले संबंध की आशा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे वफादार हैं जो जोश में नहीं, बल्कि होश में काम करते हैं। सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लंबे समय से कटु आलोचक रहे हैं। वह शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए।  
PunjabKesari
भाजपा पर लगाए आरोप
सिन्हा ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं देख रहा हूं कि भाजपा की लोकतांत्रिक व्यवस्था तानाशाही में तब्दील हो गई है। वे दिन गए, जब सामूहिक फैसले लिये जाते थे। उन्होंने गांधी-नेहरू परिवार के बारे में कहा कि मैं उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में देखता हूं। इस परिवार ने देश के प्रति काफी योगदान दिया है। फिल्म अभिनेता रह चुके सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह करिश्माई, परखे हुए और सफल नेता हैं तथा भारत के भविष्य हैं। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे फैसलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और उनसे राफेल लड़ाकू विमान के मुद्दे पर पाक-साफ होने को कहा।      
PunjabKesari
राफेल पर जवाब दें मोदी
भाजपा के पूर्व नेता ने कहा कि मोदी क्यों नहीं सामने आते और राफेल पर स्पष्टीकरण देते हैं। यदि आप आगे आएं और राफेल पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हैं तो क्या आपका 56 इंच का सीना छह इंच का हो जाएगा। पटना साहिब सीट से कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर सिन्हा ने कहा कि उन्हें उन लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है जो उन्हें प्यार से बिहारी बाबू कहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या बिहारी बाबू पटना साहिब सीट से ‘हैट ट्रिक’बनाएंगे, सिन्हा ने कहा कि उम्मीद है।
PunjabKesari
मैं एक वफादार व्यक्ति हूं
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस का साथ उनका जुड़ाव लंबे समय का होगा। सिन्हा ने कहा कि क्या मैं भाजपा के साथ किंतु- परंतु और उतार-चढ़ाव के बीच 25 साल तक साथ नहीं रहा। क्या मैं तब से उसके साथ नहीं था जब लोकसभा में उसकी मात्र दो सीटें थी। मैं एक वफादार व्यक्ति हूं... मैं रातों रात फैसला नहीं करता और रातों रात चीजों को नहीं छोड़ता। मैं जोश में काम नहीं करता, बल्कि होश में करता हूं। भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित 75 वर्ष की आयु से अधिक के कई वरिष्ठ एवं कद्दावर नेताओं को इस बार लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी से टिकट नहीं दिए जाने के विषय पर अभिनेता ने कहा जहां तक मेरी बात है...भाजपा कहती है या तो मेरे रास्ते चलो या रास्ता नाप लो। मैं कहता हूं कि सर्वश्रेष्ठ रास्ते पर सबसे अच्छी पार्टी के साथ जाउंगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!