जम्मू कश्मीर: मीडिया दलों के दौरे के लिए पांच आईएएस अधिकारी नियुक्त

Edited By Monika Jamwal,Updated: 30 Jul, 2020 07:04 PM

ias officers appointer for media delegation visit in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अगले दो सप्ताह में देश के विभिन्न भागों से आने वाले मीडिया दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अगले दो सप्ताह में देश के विभिन्न भागों से आने वाले मीडिया दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया,"कश्मीर में अगले दो सप्ताह में मीडिया दलों के प्रस्तावित दौरे के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी और संयुक्त नोडल अधिकारी के तौर पर निम्नलिखित अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है।"

 

प्रधान सचिव रोहित कंसल को कश्मीर और धीरज गुप्ता को जम्मू क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पिछले साल पांच अगस्त को राज्य को संघ शासित प्रदेश में बदले जाने के बाद से अब तक हुए विकास की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करने के लिए इस साल मीडिया के कई दल जम्मू कश्मीर जाएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!