कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी जारी

Edited By shukdev,Updated: 14 Nov, 2018 12:51 AM

ice avalanche warning issued after fresh snowfall in kashmir

कश्मीर घाटी में प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी मंगलवार को जारी की। एक अधिकारी ने बताया कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल ...

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी मंगलवार को जारी की। एक अधिकारी ने बताया कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवदेनशील इलाकों में ना जाने के लिए कहा गया है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हिमपात या बारिश हो रही है जिससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड समेत कई सड़कें बंद करनी पड़ीं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!