भाई-बहन की जोड़ी हो तो प्रियंका और राहुल गांधी जैसी, तस्वीर शेयर ​कर एक दूसरे को किया याद

Edited By vasudha,Updated: 03 Aug, 2020 02:55 PM

if a pair of siblings is like priyanka and rahul

भारतीय संस्कृति की गौरवमयी परंपरा और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी पावन मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद...

नेशनल डेस्क: भारतीय संस्कृति की गौरवमयी परंपरा और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी पावन मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद आ रही है। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने सोमवार को रक्षा बंधन पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा प्रत्येक को रक्षाबंधन की बधाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है। 

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हए कहा कि उनके भाई तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और ऐसा भाई मिलने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि वह अपने भाई की सुख दुख की साथी हैं और उन्होंने गांधी से सत्य तथा र्धर्य के साथ जीने की कला सीखी है। 

PunjabKesari

प्रियंका गांधी का कहना था कि ऐसा भाई मिलना गौरव की बात है और वह भाग्यशाली है कि उन्हें राहुल जैसा भाई मिला है। उन्होंने ट्वीट किया  कि हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!