Edited By Radhika,Updated: 01 May, 2026 04:30 PM

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो फास्टैग को अपनी जेब में रखते हैं। ऐसा करने वालों को NHAI ने सख्त चेतावनी दी है। NHAI ने साफ किया है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
FASTag Alert: FASTag यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो फास्टैग को अपनी जेब में रखते हैं। ऐसा करने वालों को NHAI ने सख्त चेतावनी दी है। NHAI ने साफ किया है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
<
>
NHAI ने शेयर किया पोस्ट
NHAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि बहुत से लोग फास्टैग को कार के शीशे पर स्थाई रूप से नहीं चिपकाते। इसके बजाय, वे शीशे पर एक पारदर्शी पॉकेट लगा देते हैं और हाईवे पर पहुंचने पर उसमें फास्टैग रख देते हैं। सफर खत्म होते ही वे उसे निकालकर रख लेते हैं। अथॉरिटी ने ऐसा शक जताया है कि लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उसी फासटैग का यूज किसी दूसरी गाड़ी में किया जा सके। NHAI ने इसे नियमों के खिलाफ बताया है।

नियम तोड़ने पर देना होगा फाइन
अगर आप फास्टैग को सही तरीके से नहीं चिपकाते, तो आपका फास्टैग हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है। यानि की आपको ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। अगर टोल प्लाजा पर पहुंचने पर अगर फास्टैग काम नहीं करेगा या ब्लैकलिस्ट होगा, तो आपको कैश में डबल टोल टैक्स देना पड़ेगा। फास्टैग वॉलेट से जुड़ा होता है। जब तक सिस्टम इसे सही से ट्रैक नहीं करेगा, टोल का गेट नहीं खुलेगा और आप जाम में फंस सकते हैं।
NHAI ने दी ये सलाह
NHAI ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि फासटैग को उसकी जगह पर ही चिपकाया जाए। लोग बार- बार इसे निकालने या फिर छिपाने की कोशिश करें। वरना ऐसा करना उन्हें भारी पड़ सकता है।