Edited By ,Updated: 04 Jul, 2016 12:57 PM
अकेले घूमने किसी एडवेंचर से कम नहीं होता है।
नई दिल्लीः अकेले घूमने किसी एडवेंचर से कम नहीं होता है। हर कोई अपने जीवन में सोलो ट्रिप करना चाहता है। यह सुनने में मजेदार लगता है । कुछ बातों का ध्यान न रखने पर यह ट्रिप खतरनाक हो सकता है। दुनिया में कुछ शहर ऐसे हैं जहां अकेले यात्रा करना मुश्किल में डाल सकता है। कहीं अपराध बहुत ज्यादा तो कहीं मौसम अच्छा नहीं है। ट्रिप पर जाने के पहले इस लिस्ट को एक बार चैक कर लें। यह लिस्ट foxnews.com ने जारी की है। कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं है ये खतरनाक शहर...
मेक्सिको सिटी, मेक्सिको
मेक्सिको सिटी में किडनेपिंग, चोरी और हमले जैसी घटनाएं होती रहती हैं। यहां की सरकार ने कुछ विशेष जगहों पर जाने के लिए सुरक्षा के लिहाज से वार्निंग भी दी है। अगर आप मेक्सिको सिटी जाना चाहते हैं तो अकेले न जाकर ग्रुप में या गाइड के साथ जाएं।
डेट्रॉइट, मिच
हालांकि डेट्रॉइट इस इमेज से बाहर आने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी भी यह सबसे खतरनाक सिटीज में शामिल है। यहां चोरी, सेक्सुअल एसॉल्ट, मर्डर जैसी घटनाएं गली-गली में होती हैं।
लिमा, पेरू
टूरिस्ट को लिमा में रहने और घूमने के पहले वार्न कर दिया जाता है। अधिक टूरिस्ट वाले इलाकों में यहां सबसे ज्यादा क्राइम होता है। यहां सेंट्रल प्लाजा जैसी जगहों पर स्ट्रीट क्राइम अधिक है। पॉकेट मारना, फ्रॉड फाइनेशियल ट्रांजेक्शन यहां बहुत आसानी से होता है। यहां अकेले नहीं घूमा जा सकता।
मेमफिस, टेनेसी
मेमफिश अकेले न जाएं। 2015 की एफ.बी.आई. की रैंकिंग के मुताबिक इस देश के 3 शहर सबसे डेंजर सिटी में शामिल हैं। यहां गरीबी के कारण क्राइम ज्यादा है। यहां बाइक चोरी, आगजनी की घटनाएं होना आम है।
दिल्ली
दिल्ली में बढ़ते अपराध को देखते हुए इसे भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। ट्रैवल कंपनी ट्रिप एडवाइजर के अनुसार यहां चैन स्नैचिंग और पॉकेट मारने जैसी घटनांए होती हैं। यहां घूमने के लिए भी किसी को साथ रखें।
सैन पेड्रो सुला, हॉन्डुरास
सैन पेड्रो सुला, हॉन्डुरास के उत्तर में स्थित है। यहां पर आर्म ट्रैफकिंग बड़े तौर पर होती है। यहां मर्डर रेट बहुत ज्यादा है। यहां के पर्क्यू सेंट्रल में अकेले जाना खतरनाक है।
बर्मिंघम अलबामा
यहां मर्डर रेट कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लॉ स्ट्रीट मीडिया के अनुसार यहां मर्डर रेट 30/100,000 और क्राइम रेट 1,345/100,000 है। यह शहर भी सेफ नहीं है।
सेंट लुइस
इस शहर का क्राइम रेट बहुत ज्यादा है। यहां मर्डर रेट भी अधिक है। अकेले घूमने वालों के लिए इसे सेफ नहीं कहा जा सकता।