सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की अहम बैठक से राहुल रहे गायब

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Sep, 2019 03:29 PM

important meeting of congress held under the chairmanship of sonia gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था के मुश्किल हालात पर गुरुवार को पार्टी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक से राहुल गांधी...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था के मुश्किल हालात पर गुरुवार को पार्टी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक से राहुल गांधी गायब रहे। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पार्टी के कई महासचिव-प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए।

 

राहुल गांधी इस बैठक में न आने पर कहा जा रहा है कि वे इसकी पात्रता नहीं रखते हैं क्योंकि वह सिर्फ सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य मात्र हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस फैसले के बाद पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वह इस पर अडिग रहै और आखिरकार सोनिया गांधी ने एक बार फिर से पार्टी की कमान अपने हाथ पर ली। बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को आंदोलनकारी एजेंडे पर चलने की जरूरत है।

 

हमारे संकल्प और संयम की परीक्षा ली जा रही है। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई। बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े आयोजनों, सदस्यता अभियान, पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मंथन होगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा होगी। सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!