एक युवक ने विज की कार्यशैली से प्रभावित हो बनाया हरियाणवी गीत

Edited By Archna Sethi,Updated: 08 Feb, 2023 06:34 PM

impressed by vij s a young man made a haryanvi song

एक युवक ने विज की कार्यशैली से प्रभावित हो बनाया हरियाणवी गीत



चंडीगढ़, 08 फरवरी -  (अर्चना सेठी) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रदेश की जनता प्रभावित है। इसी कड़ी में एक युवक ने गृह मंत्री अनिल विज को समर्पित हरियाणवी गीत बनाया और आज उनको सुनाया। गीत को सुनकर गृह मंत्री अनिल विज ने युवक की तारीफ की और उसकी पीठ थपथपाई। अम्बाला जिले के कोंकपुर गांव निवासी युवक राजू वडाली ने गीत की पंक्तियां गुणगुणाई “धाकड़ फैसले लेवै जो म्हारे हरियाणा मैं, सारे गुण अवलेबल हैं अनिल विज सयाणे मै..”।


राजू ने बताया कि इस गीत में संगीत उसने दिया है जबकि इस गीत को उसके दिव्यांग दोस्त संजू ने लिखा है। कैथल में उनका स्टूडियो है जहां पर उन्होंने इस गीत में संगीत जोड़कर इसे अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया लगभग चार मिनट के गीत में गृह मंत्री अनिल विज कार्यशैली को बताने का प्रयास किया गया है। गृह मंत्री अनिल विज पर आगे भी वह और गाने बना रहे हैं जिन्हें जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।



उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली प्रदेशभर में प्रचलित है, चाहे विकास का मामला हो या फिर न्याय का। सभी को उनसे एक आस रहती है। अम्बाला छावनी पहले विकास के मामले में अछूता था, मगर गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत यहां ढेरों विकास कार्य हुए हैं। वहीं, गृह मंत्री अनिल विज ने इन युवाओं की प्रशंसा कर उनकी पीठ थपथपाई।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!