1947 में इन्होंने पेश किया था देश का पहला बजट, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 04:32 PM

in 1947  this minister presented the country  s first budget

देश के 25वें वित्त मंत्री अरुण जेटली गुरुवार को देश का 88वां बजट पेश करेंगे। आजादी के बाद से अब तक कुल 87 आम और अंतिरम बजट पेश किए जा चुके हैं। आजादी के साढ़े सात महीने के लिए पहला आम बजट देश के प्रथम वित्त मंत्री आर.के. षण्मुखम्चेट्टी ने 26 नवंबर...

नई दिल्ली: देश के 25वें वित्त मंत्री अरुण जेटली गुरुवार को देश का 88वां बजट पेश करेंगे। आजादी के बाद से अब तक कुल 87 आम और अंतिरम बजट पेश किए जा चुके हैं। आजादी के साढ़े सात महीने के लिए पहला आम बजट देश के प्रथम वित्त मंत्री आर.के. षण्मुखम्चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। यह 15 अगस्त 1947 से 31 मार्च 1948 तक के लिए था। यह बजट मात्र 171.85 करोड़ रुपए का था। इसमें राजकोषीय घाटा 24.59 करोड रुपए रखने का लक्ष्य रखा गया था। प्रथम बजट के समय भारत और पाकिस्तान की मुद्रा एक ही थी।

बजट से जुड़ी खास बातें
-वर्ष 2017-18 का आम बजट कुल 21,46,735 करोड रुपए राजस्व और 25,13,762 करोड रुपये व्यय का था।

-वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.2 प्रतिशत अर्थात् 5,46,532 करोड रुपए और राजस्व घाटा 1.9 प्रतिशत अर्थात् 3,21,163 करोड़ रुपए था।

-पहले बजट फरवरी माह की अंतिम तिथि और शाम को पांच बजे पेश किया जाता था। यह परंपरा 1999 तक जारी रही।

-ब्रिटिश काल की यह परंपरा 2001 में टूटी और अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने सुबह 11 बजे बजट पेश किया।

-नरेंद्र मोदी सरकार ने फरवरी के अंतिम दिन बजट पेश करने की परंपरा को तोड़ते हुए 2017 से इसे 01 फरवरी को पेश करना शुरू किया। इसके पीछे मकसद यह था कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने पर यह अमल में लाया जा सके।

-वर्ष 2017-18 से ही आम बजट में ही रेल बजट को भी समाहित किया गया।

-देश में सबसे अधिक बजट पेश करने का श्रेय मोरारजी देसाई को है। उन्होंने कुल 10 बजट पेश किए हैं। इसके बाद पी. चिदम्बरम को नौ और प्रणव मुखर्जी को आठ बजट पेश करने का श्रेय है।

-प्रणव मुखर्जी पहले वित्त मंत्री थे जो राज्यसभा के सदस्य थे।

-यशवंत सिन्हा, यशवंत राव चह्वाण और सी.डी. देशमुख ने सात-सात और टी.टी. कृष्णामाचारी तथा मनमोहन सिंह ने छह-छह आम बजट पेश किए हैं।

-जेटली देश के 25वें वित्त मंत्री हैं जिन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार का पहला बजट 10 जुलाई 2014 को पेश किया था। यह उनका पांचवां बजट होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!