असम में हमें कांग्रेस का पुराना गौरव लौटाना है, फिर से सरकारी बनानी है: मनमोहन

Edited By Pardeep,Updated: 26 Jun, 2019 09:32 PM

in assam we have to return the old honor of congress again to form government

राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं का आह्वान किया कि राज्य में फिर से पार्टी का पुराना गौरव वापस लाना है और सरकार बनानी है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

नई दिल्लीः राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं का आह्वान किया कि राज्य में फिर से पार्टी का पुराना गौरव वापस लाना है और सरकार बनानी है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां सम्मानित किए जाने के मौके पर सिंह ने यह टिप्पणी की।
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘ असम ने मुझे राज्यसभा में सीट दी। मैं इसके लिए राज्य का आभारी हूं।'' पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी का असम के लोगों के साथ खास रिश्ता है। यह रिश्ता महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से है। यह रिश्ता सोनिया जी और राहुल जी तक बरकरार है।''
PunjabKesari
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘ हमें फिर अपने नेताओं के दिखाए रास्ता पर लौटना है और असम में फिर सरकार बनानी है। हमें कांग्रेस का पुराना गौरव फिर से लौटाना है।'' सिंह को सम्मानित किए जाने के मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की नेता और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!