गुजरात में जहां मोदी ने की रैलियां, वहां भाजपा को 11 सीटों का नुक्सान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 10:42 AM

in gujarat where modi has rallies  there is loss of 11 seats in bjp

गुजरात में कांग्रेस की ओर से मिली कड़ी टक्कर के बावजूद भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लगातार छठी जीत का रिकार्ड कायम किया वहीं उसने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर इस पर्वतीय राज्य में एक बार फिर भगवा परचम...

नेशनल डैस्कः गुजरात में कांग्रेस की ओर से मिली कड़ी टक्कर के बावजूद भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लगातार छठी जीत का रिकार्ड कायम किया वहीं उसने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर इस पर्वतीय राज्य में एक बार फिर भगवा परचम लहरा दिया है। गुजरात में भाजपा ने जहां 99 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस ने 80 सीटें जीतीं जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं। गुजरात में पीएम मोदी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। मोदी ने यहां 36 रैलियां कीं। अपनी रैलियों के जरिए उन्होंने 163 सीटों को कवर किया। इनमें से 103 सीटें 2012 में भाजपा के पास थीं।

मोदी ने जिन इलाकों में प्रचार किया वहां भाजपा ने 29 सीटें गंवा दीं वहीं 18 सीटें कांग्रेस से छीन लीं। इस तरह देखें तो मोदी के प्रचार वाले इलाकों में पार्टी की करीब 11 सीटें कम होती दिखाई दे रही हैं। मोदी ने अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 4 जबकि सूरत और बनासकांठा में 3-3 रैलियां कीं। 2012 में अहमदाबाद की 21 में से 17 जबकि सूरत की 16 में से 15 और बनासकांठा की 9 में से 4 सीटें भाजपा के पास थीं।  अहमदाबाद में भाजपा 15 सीटें जीती है। ऐसे में उसे यहां 2 सीटों का नुक्सान हो रहा है। सूरत में भाजपा को 2012 के बराबर 15 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार उसे एक सीट का नुक्सान हुआ।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!