हावड़ा में महिला ने चाकू से वार कर पति की जान ली, गुप्तांग काटा

Edited By Pardeep,Updated: 16 Aug, 2020 10:23 PM

in howrah a woman stabbed her husband to death and cut off his genitals

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। महिला ने पति का गुप्तांग भी काट दिया। पुलिस ने बताया कि घटना पंचाला थाना अंतर्गत जुजारसाहा गांव के

हावड़ाः पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। महिला ने पति का गुप्तांग भी काट दिया। पुलिस ने बताया कि घटना पंचाला थाना अंतर्गत जुजारसाहा गांव के मालिपुकुर में हुई। 

पुलिस ने बताया कि मोहसिन मलिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसकी पत्नी मनिरा को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। दंपति के दो बेटे हैं। महिला का मानिसक विकलांगता को लेकर कुछ समय से इलाज चल रहा था और दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। 

दंपति के दो बेटों में से एक ने पुलिस को बताया कि जब सुबह वे सोकर उठे तो उनकी मां ने उनसे कहा कि उसके कमरे में जाकर देखो कि उसने क्या किया है। दोनों लड़के जब अपनी मां के कमरे में गए तो देखा कि उनके पिता एक कंबल में लिपटे फर्श पर पड़े हैं और चारों ओर खून ही खून फैला है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!