राजस्थान में भाजपा ने 200 विधानसभा क्षेत्रों में किया जन आक्रोश यात्रा का शंखनाद

Edited By Pardeep,Updated: 04 Dec, 2022 11:47 PM

in rajasthan bjp organized jan aakrosh yatra in 200 assembly constituencies

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरु की जन आक्रोश यात्रा के तहत आज दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश यात्राओं का शंखनाद किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर में झोटवाड़ा विधानसभा...

जयपुरः राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरु की जन आक्रोश यात्रा के तहत आज दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश यात्राओं का शंखनाद किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झारखंड महादेव मंदिर एवं आमेर में शिला माता मंदिर, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ताड़केश्वर मंदिर चौड़ा रास्ता, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सर्वस्तु विलास से एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जंभेश्वर मंदिर ओसियां से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। 

इसी तरह सांसद जसकौर मीणा ने चतुर्भज मंदिर कानोता, सांसद बाबा बालक नाथ ने किशनगढ़ बास के लालपुर से, सांसद मनोज राजोरिया ने टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीपुर बालाजी से, प्रदेश महामंत्री व सांसद दीया कुमारी ने मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के मीरा मंदिर से, सांसद देवजी पटेल ने भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के श्री आपेश्वर महामंदिर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने कपासन विधानसभा क्षेत्र के सांवरिया सेठ मंदिर से, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा क्षेत्र रामगंज बालाजी सहित प्रदेश की दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनीधि व कार्यकर्ताओं ने जन जन की आवाज बनकर जनाक्रोश यात्रा का शंखनाद किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!