भारतवंशियों ने दुनियाभर में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Edited By Tanuja,Updated: 15 Aug, 2022 05:26 PM

independence day world as india marks 75 years of freedom

दुनियाभर में भारतीयों ने सोमवार को उत्साह के साथ भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और इस दौरान विभिन्न देशों के मिशनों में तिरंगा...

बीजिंग/सिंगापुर:  दुनियाभर में भारतीयों ने सोमवार को उत्साह के साथ भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और इस दौरान विभिन्न देशों के मिशनों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीत गाए। चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराया। बीजिंग में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद रावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। बाद में भारतवंशी समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

PunjabKesari

चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझू में भारत के महावाणिज्य दूत शंभू हक्की ने अपना नया गीत ‘सबसे प्यारा देश मेरा' जारी किया। हक्की शौकिया संगीतकार हैं। सिंगापुर में गश्ती पोत आईएनएस सरयू के 16 सदस्यीय बैंड ने छह महाद्वीपों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की भारतीय नौसेना की पहल के तहत भारतीय उच्चायोग में देशभक्ति के गीतों की धुन बजाई। आईएनएस सरयू तिरंगा फहराने के लिए सिंगापुर की यात्रा पर है। ग्रांड रोड उच्चायोग परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उच्चायुक्त पी कुमारन की उपस्थिति में 800 से अधिक भारतीय शामिल हुए।

PunjabKesari

नेपाल में काउंसलर श्री प्रसन्ना श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया और 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा गया। दूतावास ने भारतीय सशस्त्र बलों के शहीद गोरखा जवानों के परिजनों और विधवाओं को सम्मानित किया और उनकी बकाया राशि वितरित की। तेल अवीव के हेर्जलिया में इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने भारत का राष्ट्रध्वज फहराया।

PunjabKesari

इस दौरान भारतीय मूल के करीब 300 लोग उपस्थित थे। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के प्रयासों पर जोर दिया। सिंगला ने इस अवसर पर आई2यू2 के पहले डिजिटल सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की सहभागिता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम इजराइल के साथ अपनी आर्थिक और व्यापार साझेदारी को गहरा करते जा रहे हैं। भारत अब एशिया में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है।'' अमेरिकी शहर बोस्टन में इस अवसर पर 220 फुट ऊंचा अमेरिका-भारत का ध्वज फहराया गया और पहली बार इंडिया डे परेड निकाली गयी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!