ई-कचरा पैदा करने वाले दुनिया के पांच शीर्ष देशों में भारत: रिपोर्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jun, 2018 07:14 PM

india among top 5 nations in e waste generation report

दुनिया में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक कचरा पैदा करने वाले (ई - कचरा) शीर्ष पांच देशों में भारत भी शुमार है। इसके अलावा इस सूची में चीन , अमरीका , जापान और जर्मनी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पर्यावरण दिवस (5 जून) से पहले एसोचैम और एनईसी...

नई दिल्ली : दुनिया में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक कचरा पैदा करने वाले (ई - कचरा) शीर्ष पांच देशों में भारत भी शुमार है। इसके अलावा इस सूची में चीन , अमरीका , जापान और जर्मनी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पर्यावरण दिवस (5 जून) से पहले एसोचैम और एनईसी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में , ई - कचरे में सर्वाधिक योगदान महाराष्ट्र (19.8 प्रतिशत) का है पर वह ऐसे सिर्फ 47,810 टन कचरे को सालाना रीसाइकिल (पुन : प्रयोग के लायक बनाना) करता है।

ई - कचरे में तमिलनाडु का योगदान 13 प्रतिशत है और वह 52,427 टन कचरे को रीसाइकिल करता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश (10.1 प्रतिशत) 86,130 टन कचरा रिसाइकिल करता है। देश के ई - कचरे में पश्चिम बंगाल का (9.8 प्रतिशत), दिल्ली (9.5 प्रतिशत), कर्नाटक (8.9 प्रतिशत), गुजरात (8.8 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश 7.6 प्रतिशत योगदान है।

अध्ययन के मुताबिक , ई - कचरे की वैश्विक मात्रा 2016 में 4.47 करोड़ टन से बढ़कर 2021 तक 5.52 करोड़ टन तक पहुंचने की संभावना है। 2016 में पैदा हुए कुल ई - कचरे का सिर्फ 20 प्रतिशत (89 लाख टन) ही पूर्ण रूप से एकत्र और रीसाइकिल किया गया है , जबकि शेष ई - कचरे का कोई रिकॉर्ड नहीं है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!