LAC पर चीन से विवाद के बीच भारत और जापान की नौसेना ने किया युद्धाभ्यास

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jun, 2020 08:53 PM

india and japan s naval maneuvers amid dispute with china over lac

भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत और जापान ने समुद्र में युद्धाभ्यास किया है इसमें कई युद्धपोत शामिल थे। इसमें दोनों देशों के दो-दो लड़ाकू जहाजों ने हिस्सा लिया। इस युद्धाभ्या की घोषणा शनिवार को हुई थी। हालांकि भारत और...

नई दिल्लीः भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत और जापान ने समुद्र में युद्धाभ्यास किया है इसमें कई युद्धपोत शामिल थे। इसमें दोनों देशों के दो-दो लड़ाकू जहाजों ने हिस्सा लिया। इस युद्धाभ्या की घोषणा शनिवार को हुई थी। हालांकि भारत और जापान के बीच नौसेना का यह रूटीन अभ्यास था। यह अभ्यास आपसी संबंध को बढ़ावा देने के लिए किया गया। बता दें कि इसकी टाइमिंग ऐसे समय पर है, जब भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव चरम पर है।
PunjabKesari
नेशनल मैरिटाइम फाउंडेशन के महानिदेशक वाइस-एडमिरल प्रदीप चौहान ने कहा कि हम रणनीतिक बातचीत के लिए अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नौसेनाओं ने युद्ध के उद्देश्यों से अभ्यास नहीं किया है। बता दें कि पूर्वी चीन सागर में द्वीपों को लेकर चीन का जापान से भी विवाद है। भारतीय और जापानी नौसेना ने यह हिंद महासागर में चीन के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए संयुक्त अभ्यास किया है।
PunjabKesari
वहीं इस पर नई दिल्ली में स्थित जापानी दूतावास ने कहा कि भारत और जापान का पिछले तीन साल में यह 15वां युद्धाभ्यास है। दूतावास के प्रवक्ता तोशीहाइड एंडो ने कहा कि युद्धाभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस राणा और आईएनएस कुलुश जबकि जापानी नौसेना के जेएस करिश्मा और जेएस शिमायुकी युद्धपोत शामिल हुए थे।
PunjabKesari
मालूम हो कि जापान उन देशों में से एक था जिसने डोकलम विवाद के दौरान सार्वजनिक रूप से भारत का समर्थन किया था। वहीं जापान ने केवल गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर संवेदना व्यक्त की है। हालंकि जापान ने चीन पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
PunjabKesari
जापानी नौसेना ने हाल ही के कुछ वर्षों में खुद को काफी विस्तरित और मजबूत किया है। जापान के पास मौजूदा समय में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गैर परमाणु  पनडुब्बी है। यह अत्याधुनिक टेकनोलॉजी से लैस है। रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर पीस एंड सिक्योरिटी के जापानी रक्षा थिंक टैंक के प्रमुख माशी निशिहारा ने कहा कि हम पनडुब्बी का पता लगाने में हर प्रकार से सक्षम और अग्रणी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि न हम केवल हम पता लगा सकते हैं बल्कि हम किसी भी प्रकार की पनडुब्बी की पहचान भी कर सकते हैं। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!