Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 04:55 PM
पिछले महीने बंगाल की खाड़ी में जापान के साथ अभ्यास के बाद भारत अब अमरीका के साथ युद्ध अभ्यास की तैयारी कर रहा है...
वॉशिंगटनः पिछले महीने बंगाल की खाड़ी में जापान के साथ अभ्यास के बाद भारत अब अमरीका के साथ युद्ध अभ्यास की तैयारी कर रहा है। जापान के साथ इंडियन नेवी ने मालाबार एक्सरसाइज किया था। बताया जा रहा है कि भारत और अमरीका आगामी 14 से 27 सितंबर को युद्ध अभ्यास कर सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, भारत और अमरीका अपने "रणनीतिक साझेदारी और अभिसरण" के भाग के रूप में अपने द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों की गुंजाइश, जटिलता और आवृत्ति को लगातार बढ़ा रहे हैं।
भले ही भारत अभी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता और विस्तारवाद का मुकाबला करने के लिए किसी औपचारिक सुरक्षा में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है पर इस तरह के अभ्यास को जारी रखा जा रहा है।बता दें कि डोकलाम सीमा विवाद को लेकर फिलहाल भारत और चीन में तनाव चरम पर है। युनाइटेड बेस लुईस-मैककॉर्ड में 14 से 27 सितंबर तक अमरीका में आयोजित युद्ध अभ्यास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बता दें कि गोरखा राइफल्स के 200 से अधिक भारतीय सैनिक युद्ध अभ्यास के तहत "बटालियन स्तर के क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेंगे। दोनों देशों को और अधिक जटिल, संयुक्त हथियार, डिवीजन लेवलअभ्यास को अपग्रेड करना है और इसी पर फोकस होगा।एक अधिकारी ने कहा, "इस अभ्यास से बटालियन और कंपनी स्तर पर दोनों सेनाओं के बीच आंतरिक क्षमता बढ़ जाएगी। इससे भारतीय सेना सिद्धांतों, युद्ध के अभ्यास और यूएस सेना की प्रक्रियाओं को समझने में भी मदद करेगी। "