संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का कार्यकाल शुरू, गलियारे में लहराया तिरंगा

Edited By Tanuja,Updated: 04 Jan, 2021 04:24 PM

india begins its tenure as non permanent member of unsc

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के तौर पर  भारत का  दो साल का कार्यकाल सोमवार 4 जनवरी से प्रारंभ हो गया...

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के तौर पर  भारत का  दो साल का कार्यकाल सोमवार 4 जनवरी से प्रारंभ हो गया ।  इससे पहले परिषद के गलियारे में तिरंगा लगाया गया। भारत के झंडे के साथ ही चार अन्य नए अस्थायी सदस्यों के राष्ट्र ध्वज भी पहले आधिकारिक कार्यदिवस पर विशेष समारोह के दौरान लगाए गए। 


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति vs तिरंगा झंडा लगाया और समारोह में  संक्षिप्त भाषण दिया। भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और इसके बाद 2022 में एक महीने के लिए अध्यक्ष रहेगा। परिषद में सदस्य देशों का झंडा लगाने की परंपरा 2018 में कजाकिस्तान ने शुरू की थी।


भारत के साथ नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने हैं। इन पांचों देशों के अलावा एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, ट्यूनिशिया और वियतनाम भी अस्थायी सदस्य देश हैं जबकि चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका स्थायी सदस्य देश हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!