ऐसा भारतीय जवान जिससे डरती थी पूरी चीनी सेना, युद्ध के बाद बर्फ में दबा मिला था शव

Edited By Anil dev,Updated: 16 Jun, 2020 03:27 PM

india china shaitan singh

लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। इसे चीन की सीमा पर लगभग 45 साल बाद, भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की शहादत की संभवत: पहली घटना...

नई दिल्ली: लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। इसे चीन की सीमा पर लगभग 45 साल बाद, भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की शहादत की संभवत: पहली घटना माना जा रहा है। वहीं भारत-चीन के 1962 में हुए युद्ध के दौरान एक ऐसा भी भारतीय जवान था जिससे पूरी चीनी सेना डरा करती थी।

PunjabKesari


युद्ध के खत्म होने के बाद बर्फ में जवानों के दबे हुए मिले थे शव 
दरअसल भारत-चीन के 1962 में हुए युद्ध के खत्म होने के बाद भी बर्फ में जवानों के शव दबे हुए मिले थे। इनमें भारतीय सेना के जोधपुर राजस्थान निवासी मेजर शैतान सिंह भी शामिल थे जिनके नाम से चीनी सेना डरती थी, वह 1962 भारत-चीन युद्ध के हीरो थे। शैतान सिंह का पूरा नाम शैतान सिंह भाटी था, उनके युद्ध में पराक्रम के लिए उन्हें 1963 में मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था।

PunjabKesari

चीन ने सेना के साथ भारत पर बोल दिया था हमला
18 नवम्बर 1962 का ही वह दिन था जब चीन ने सेना के साथ भारत पर हमला बोल दिया था। इस दौरान भारत के पास 120 सैनिक थे, वहीं चीन के पास 2,000 सैनिक थे। जब शैतान सिंह को आभास हुआ कि चीन की ओर से बड़ा हमला होने वाला है तो उन्होंने अपने अधिकारियों को रेडियो संदेश भेजा और मदद मांगी। वहीं दुख की बात यह है कि उन्हें कहा गया कि अभी कोई मदद मुमकिन नहीं है। इसके बाद एक रणनीति तैयार की गई। शैतान सिंह ने कहा कि हमारे पास संसाधन कम हैं और दुश्मनों की संख्या ज्यादा है, ऐसे में कोशिश करें कि एक भी गोली बर्बाद न जाए।

PunjabKesari

3 माह बाद मिले थे शव
युद्ध को खत्म हुए 3 महीने हो गए थे। ऐसे में शैतान सिंह के शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी, रेजांग ला की बर्फ पिघली और रैड क्रॉस सोसायटी और सेना के जवानों ने उन्हें खोजना शुरू किया। तब एक गडरिया अपनी भेड़ चराने के लिए रेजांग की ओर जा रहा था, वहीं बड़ी-सी चट्टान में वर्दी में कुछ नजर आया जिसके बाद उसने यह सूचना वहां मौजूद अधिकारियों को दी। गडरिए की सूचना के बाद जब सेना वहां पहुंची तो उन्होंने जो देखा उसे देखकर सबके होश उड़ गए। सैनिक उस दिन भी अपनी-अपनी बंदूकें थामे ऐसे बैठे थे जैसे मानो अभी भी लड़ाई चल रही हो। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!