'सॉफ्ट पावर' के क्षेत्र में चीन से आगे भारत- चीनी मीडिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 09:04 PM

india chinese media ahead of china in  soft power  sector

हमेशा अपने तीखी आलोचना करने को जाने जाना वाला चीनी मीडिया अब भारत का मुरीद हो गाय है। चीन और भारत के बीच हमेशा ही किसी न किसी वजह से विवादों का नाता रहा है। लेकिन भारत ने जिस तरह से अपनी सांस्कृतिक ताकत को बढ़ावा दिया है।

इंटरनेशनल डेस्कः हमेशा अपने तीखी आलोचना करने को जाने जाना वाला चीनी मीडिया अब भारत का मुरीद हो गया है। चीन और भारत के बीच हमेशा ही किसी न किसी वजह से विवादों का नाता रहा है। लेकिन भारत ने जिस तरह से अपनी सांस्कृतिक ताकत को बढ़ावा दिया है। चीन उससे काफी प्रभावित है। चीनी मीडिया ने भारत की सांस्कृतिक ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत 'सॉफ्ट पावर' के क्षेत्र में चीन से अच्छा काम कर रहा है।

हिंदी फिल्मों का भी दिख रहा असर
स्थानीय मीडिया चीन की तारीफ करने से भी नहीं चूका और कहा कि चीन सेना और अर्थव्यस्था के मामले में भारत से आगे है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की तारीफों के पुल बांधे हैं। भारत ने जिस तरह योग को 'सॉफ्ट पावर' को मुख्य विषय बनाने में कामयाबी हासिल की है, चीन उससे काफी प्रभावित है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की इस काबिलियत को व्यापक तरीके से कवर किया है। साथ ही इस बात की भी तारीफ की है कि किस तरह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चीन में भारत के सॉफ्ट पावर को मजबूत कर रही है।

योग का चीन में हुआ विस्तार
एशिया पसिफ़िक सेंटर के निदेशक ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि भारत से सीखना चीन को सीखना चाहिए क्योंकि सॉफ्ट पावर को प्रदर्शित करने वाले भारत के तरीके से  चीन के कुछ सरकारी समर्थन कार्यक्रमों से अधिक स्वीकार्य हैं। पिछले दो सालों में चीन में योग काफी लोकप्रिय हुआ है। ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख के अनुसार, चीन में योग क्लब तेजी से बढ़ रहे हैं।

योग के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी चीन में अपना परचम लहरा रही है। इन दो चीजों की वजह से भारत 'सॉफ्ट पावर' की ओर तेजी से बढ़ा रहा है, जिसपर चीन की नजर है। सलमान खान स्टारर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' पेइचिंग में अभी भी हाउसफुल चल रही है। इसके अलावा कई और बॉलीवुड फिल्में वहां पसंद की गई हैं।

भारतीयों को है अपनी संस्कृति पर गर्व
भारत की तारीफ में छपे इस लेख में लिखा गया है कि कई बॉलिवुड फिल्मों ने भारत को लेकर चीन और यहां के लोगों का अनुभव बदला है। बता दें कि बलात्कार, झुग्गी बस्ती और गंदे नालों की खबरों के चलते चीनी लोग भारत को एक गंदे और पिछड़े हुए राष्ट्र के रूप में देखते हैं। वहीं सीमा विवाद के बावजूद भारत 'सॉफ्ट पावर' को व्यापक स्तर तक ले जाने में कामयाब रहा है। यही वजह है कि भारतीय लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं और उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।

इससे पहले भी चीनी मीडिया भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद हो चुका है। चीनी के सरकारी मीडिया में पिछले साल एक लेख में मोदी को बीजेपी का स्टार चेहरा और मास्टरस्ट्रोक बताया था। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!