विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आया भारत

Edited By Archna Sethi,Updated: 25 Sep, 2022 05:17 PM

india emerged as the world s strongest economy

हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है। बिजली मंत्री आज सिरसा में देश के पूर्व...

चण्डीगढ़, 25 सितंबर-(अर्चना सेठी) हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है। बिजली मंत्री आज सिरसा में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 109वी जयंती के अवसर पर आयोजित नव संकल्प दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की कुशल व दूरदर्शी सोच के चलते पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार किसान हित व आमजन के हित में गंभीरता से कार्य करते हुए कारगर योजनाएं लागू कर रही है।उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल सही मायने में गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा में लगा दिया और उनके द्वारा करवाए गए कार्यों का लाभ आज भी देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने सर्वप्रथम हरियाणा में बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की थी जिसकी बदौलत बुजुर्गों को सम्मान से जीने का अधिकार मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सिरसा की भूमि से की थी, वे तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे व देश के उप प्रधानमंत्री भी बने। यह केवल जनसेवा के बल पर ही संभव हुआ था और इसी कारण वे आज भी देश-प्रदेशवासियों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है और उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उनका स्वयं का यही उद्देश्य है कि वे चौ. देवीलाल के नक्शे कदम पर चलते हुए जनसेवा करें और प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए तैयार रहें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!