पाकिस्तान समेत चीन का जर्रा-जर्रा अब भारत की जद में

Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Jun, 2018 09:00 AM

india eyes now on china and pakistan

भारत ने स्वदेश में विकसित परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का रविवार को ओडिशा तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह मिसाइल डेढ़ मीटर के लक्ष्य का भेदन करने में भी सक्षम है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर...

बालेश्वर (ओडिशा): भारत ने स्वदेश में विकसित परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का रविवार को ओडिशा तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह मिसाइल डेढ़ मीटर के लक्ष्य का भेदन करने में भी सक्षम है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने में सक्षम इस मिसाइल को सुबह करीब 9.48 बजे बंगाल की खाड़ी में डा. अब्दुल कलाम द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आई.टी.आर.) के लांच पैड-4 से सचल प्रक्षेपक (मोबाइल लांचर) की मदद से प्रक्षेपित किया गया। इस परीक्षण से अब पाक सहित चीन का जर्रा-जर्रा भारत की जद में आ गया है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) के वैज्ञानिकों तथा अन्य कर्मचारियों को बधाई दी। सूत्रों ने बताया कि अत्याधुनिक अग्नि-5 मिसाइल का यह छठा परीक्षण था। डी.आर.डी.ओ. के एक अधिकारी ने बताया कि ‘अग्नि-5’ नौवहन एवं मार्गदर्शन, वार-हैड एवं इंजन के संदर्भ में नई प्रौद्योगिकी से लैस अत्याधुनिक मिसाइल है। इसके परीक्षण के दौरान स्वदेश निर्मित कई नई प्रौद्योगिकियों का भी सफल परीक्षण हुआ। ‘अग्नि-5’ का पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को, दूसरा 15 सितम्बर 2013, तीसरा 31 जनवरी 2015 और चौथा परीक्षण 26 दिसम्बर 2016 को किया गया। 5वां परीक्षण 18 जनवरी 2018 को हुआ।

अन्य खासियतें
* अग्नि-5 के परीक्षण से भारत अमरीका, रूस, चीन और फ्रांस के साथ इंटर कॉन्टिनैंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आई.सी.बी.एम.) क्लब में शामिल हो गया है।

* पूरा एशिया और अफ्रीका महाद्वीप तथा यूरोप के अधिकांश हिस्से इसकी जद में होंगे। अमरीका इसके दायरे से बाहर है।

* अग्नि-5 मिसाइल कैमिस्टर से छोड़ी जा सकती है। इसे सड़क के रास्ते कहीं भी पहुंचाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!