ग्लोबल डिप्लोमेसी में केंद्र बिंदु के रूप में उभरा भारत : राजनाथ

Edited By ,Updated: 08 Jun, 2016 07:08 PM

india has emerged as the focal point in global diplomacy rajnath

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है...

उदयपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है। आज ग्लोबल डिप्लोमेसीज एवं ग्लोबल पॉलिटिक्स में भारत केन्द्र बिन्दु के रूप में उभरा है। सिंह उदयपुर की दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन आज यहां खेल गांव में महाराणा प्रताप इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 
इससे पहले सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भूमि पूजन कर स्टेडियम की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि आज विश्व का कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता। भारत की इस उभरती ताकत के अनुरूप नौजवानों को अपनी प्रतिभा को निखारना होगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है।
 
राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक प्रताप का नाम रहेगा। महाराणा प्रताप की जीवनी और उनका इतिहास अद्भुत है। उनका इतिहास पढ़कर ही राजस्थान की जीवन शैली को वास्तविक रूप से जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि मीरा की भक्ति, पन्नाधाय की युक्ति और भामाशाह की संपत्ति के सामंजस्य ने राजस्थान के इतिहास को विलक्षण बना दिया है। स्वाभिमान की रक्षा के लिए मर मिटने वाले प्रताप के महान योगदान को अविस्मरणीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को हर साल धूमधाम से मनाने का फैसला किया है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए उदयपुर के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह स्वच्छता और सुन्दरता यहां के लोगों में संस्कारों का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि बिरले ही ऐसे शहर होते हैं जहां इस तरह की स्वच्छता दिखाई देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उदयपुर भारत का श्रेष्ठतम शहर बनेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!