भारत को मिल चुके हैं अबतक तीन राफेल विमान, रक्षा मंत्रालय ने लोकसभा में दी जानकारी

Edited By shukdev,Updated: 21 Nov, 2019 05:30 AM

india has got three rafale aircraft so far

फ्रांस से भारत को अबतक तीन राफेल विमान मिल चुके हैं। रक्षामंत्रालय ने बुधवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। क्षा मंत्रालय ने बताया कि अभी तक तीन राफेल विमान भारत को हैंड ओवर किए जा चुके हैं। इनका इस्तेमाल फ्रांस में भारतीय वायुसेना के...

नई दिल्ली: फ्रांस से भारत को अबतक तीन राफेल विमान मिल चुके हैं। रक्षामंत्रालय ने बुधवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। क्षा मंत्रालय ने बताया कि अभी तक तीन राफेल विमान भारत को हैंड ओवर किए जा चुके हैं। इनका इस्तेमाल फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियन्स को ट्रेनिंग देने में किया जा रहा है।

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद फ्रांस जाकर पहले राफेल विमान को रिसीव किया था। 8 अक्टूबर को राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस में राफेल विमान को रिसीव किया था। इतना ही नहीं राफेल को रिसीव करने के बाद राजनाथ सिंह ने उसमें उड़ान भी भरी थी।

PunjabKesari
भारत और फ्रांस के बीच साल 2016 में 36 राफेल विमान का सौदा हुआ था। साल 2022 तक ये सभी राफेल विमान भारत को मिल जाएंगे। उम्मीद है कि मई 2020 तक राफेल को भारत के जंगी बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल माइका से भी लैस है। इसके साथ ही इसमें क्रूज मिसाइल भी लगे हुए हैं। राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद ही इसकी ताकत बढ़ जाएगी। राफेल की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर हथियारों में की जाती है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!