पर्यटक गंवा रहा है भारत, एफिल टॉवर देखने पहुंचते हैं आठ गुना ज्यादा लोग: शीर्ष अदालत

Edited By Pardeep,Updated: 11 Jul, 2018 09:01 PM

india is losing tourists eiffel tower sees eight times more people top court

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारत ताजमहल होने के बावजूद अधिकारियों की ‘‘ सुस्ती और उदासीनता ’’ के कारण पर्यटकों और विदेशी मुद्रा को गंवा रहा है जबकि फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर को देखने आगरा के ऐतिहासिक स्मारक से आठ गुना ज्यादा लोग...

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारत ताजमहल होने के बावजूद अधिकारियों की ‘‘ सुस्ती और उदासीनता ’’ के कारण पर्यटकों और विदेशी मुद्रा को गंवा रहा है जबकि फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर को देखने आगरा के ऐतिहासिक स्मारक से आठ गुना ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। 
PunjabKesari
ताज और एफिल टॉवर की तुलना करते हुए अदालत ने कहा कि पिछले साल भारत की यात्रा पर केवल एक करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे जबकि पेरिस आठ करोड़ पर्यटक लोग पहुंचे। न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने कहा, ‘‘ पेरिस में एफिल टॉवर है। शायद इसमें ताजमहल से तुलना करने लायक कुछ नहीं है। वहां (पेरिस) आठ करोड़ लोग जाते हैं। यह हमारे यहां आने वाले पर्यटकों से आठ गुना ज्यादा है। आप ताज को ध्वस्त कर सकते हैं, हम ऐसा नहीं चाहते। ’’ 
PunjabKesari
सुनवाई के दौरान, पीठ ने केन्द्र की ओर से पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल ए एन एस नादकर्णी से पूछा कि एक साल में भारत कितने पर्यटक आते हैं। जब नादकर्णी ने कहा कि 2017 में भारत में एक करोड़ पर्यटक आए तो पीठ ने कहा , ‘‘ हम केवल एक करोड़ लोगों से खुश हैं। यह पूरी तरह से सुस्ती और उदासीनता है। विदेश में लोग धन कमा रहे हैं लेकिन यहां कोई चिंतित नहीं है।’’ 
Image result for peoples in Eiffel tower
एफिल टावर का जिक्र करते हुए पीठ ने कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर चिंता है लेकिन दूसरे देशों में टीवी टावर की तरह टावर बनाए गए हैं जहां से पर्यटक पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं। विदेशी शहरों में आपको शहर का विहंगम ²श्य देखने के लिए इस तरह के टावर मिल जाएंगे। यहां इस तरह के टावर नहीं हैं।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!