Edited By Tanuja,Updated: 02 Jan, 2020 10:45 AM
साल 2020 के पहले दिन यानि एक जनवरी को पूरी दुनिया में पैदा हुए बच्चों को लेकर यूनिसेफ ने आंकड़ा जारी किया है...
इंटरनेशनल डेस्कः साल 2020 के पहले दिन यानि एक जनवरी को पूरी दुनिया में पैदा हुए बच्चों को लेकर यूनिसेफ ने आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के अनुसार दुनिया भर में नए साल पर जितने बच्चे पैदा हुए उनमें से 17 फीसदी बच्चे भारत में पैदा हुए। यूनिसेफ से साल के पहले दिन जन्म लेने वाले बच्चों के आंकड़े जारी किए। संभावित आंकडों के मुताबिक 01 जनवरी 2020 को 3,92,078 बच्चे पैदा हुए। इनमें से सबसे ज्यादा 67385 बच्चे भारत में पैदा हुए। इसके बाद चीन, नाइजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, अमेरिका, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इथियोपिया है। बता दें कि दुनियाभर में पैदा होने वाले कुल बच्चों का 50 फीसदी इन्हीं आठ देशों में है।
एक जनवरी 2020 को 8 देशों में पैदा होने वाले बच्चों का आंकड़ा
- भारत – 67,385 2.
- चीन – 46,299 3.
- नाजीरिया – 26,039 4.
- पाकिस्तान – 16,787 5.
- इंनडोनेशिया – 13,020 6.
- अमेरिका – 10,452 7.
- कॉंगो लोकतांत्रिक गणराज्य – 10,247 8.
- इथियोपिया – 8,493
एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2020 में पहले बच्चे ने पैसिफिक क्षेत्र में फिजी में जन्म लिया। पहले दिन पैदा होने वाला आखिरी बच्चा अमेरिका में होगा। यूनीसेफ दुनियाभर में पैदा होने वाले बच्चों को लेकर तथ्य सामने रखे है। बता दें कि वर्ष 2018 में 25 लाख नवजात शिशुओं ने जन्म के पहले महीने में ही अपनी जान गवां दी थी। इनमें से करीब एक तिहाई शिशुओं की मौत पैदा होने वाले दिन ही हो गई थी।
इन बच्चों में अधिकतर की मौत समय से पूर्व जन्म होना, प्रसव के दौरान जटिलताएं और सेप्सिर जैसे संक्रमण से होता है। यूनीसेफ इन कारणों के रोकथाम की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा हर साल 25 लाख से अधिक बच्चे मृत पैदा होते हैं। हालांकि पिछले तीन सालों में इन आंकड़ों के काफी सुधार आया है। ऐसे बच्चों की संख्या घट कर आधी रह गई है, जिनकी मौत अपने पांच साल की आयु से पहले ही हो जाती है। लेकिन नवजात शिशुओं के लिए प्रगति धीमी रही है।