भारत पाक के बीच बढ़ा तनाव, जानिए किस देश की कितनी है ताकत

Edited By Pardeep,Updated: 09 Aug, 2019 12:10 PM

india pakistan how much power

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्य को दो भागों में विभाजित करने के फैसले ने पाकिस्तान को संकट में डाल दिया है। हड़बड़ा गए पाकिस्तान ने भारत के इस अंदरुनी मामले को भी निजी रूप से ले लिया है। भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजने जैसे राजनयिक रूप से...

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्य को दो भागों में विभाजित करने के फैसले ने पाकिस्तान को संकट में डाल दिया है। हड़बड़ा गए पाकिस्तान ने भारत के इस अंदरुनी मामले को भी निजी रूप से ले लिया है। भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजने जैसे राजनयिक रूप से छोटे कदम बताते हैं कि उसकी स्थिति कैसी हो गई है। इस उहापोह की स्थिति में पाक कुछ भी कर सकता है। ऐसे में यदि युद्ध की स्थिति बनती है तो दोनों देशों के बीच कैसे हालात बनेंगे इसका अनुमान दोनों देशों की सामरिक क्षमता को देखकर लगाया जा सकता है:- 

विश्व रैकिंग 
भारतीय सेना         3
पाकिस्तान सेना     6

सक्रिय सैनिक (जल, थल, वायु सेना)
भारत           14,81,953 
पाकिस्तान     6,43,800 

रिजर्व सैनिक
भारत           11,55,000
पाकिस्तान     5,13,000 

सेना का बजट 
आईआईएसएस (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्ट्रेटजिक स्टडीज) के अनुसार भारत ने 2018 में सेना को कुल 4 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था।  ये बजट देश की जीडीपी का कुल 2.1 फीसदी है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने पिछले साल अपनी सेना को 1.26 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपए (करीब 65 हजार करोड़ भारतीय रुपए) का बजट आवंटित किया था, जो पाकिस्तानी जीडीपी का करीब 3.6 फीसदी है। यानी पाकिस्तान देश की जीडीपी का भारत से भी अधिक हिस्सा हथियारों पर खर्च कर रहा है। 

भारत का 6 गुना अधिक
अगर रक्षा बजट की तुलना करें तो भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान की तुलना में 6 गुना अधिक है। भारत का रक्षा बजट करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये है जबकि पाकिस्तान का 49.8 हजार करोड़ रुपये। 

थल सेना 
आईआईएसएस के अनुसार भारत के पास 12 लाख सैनिकों का दस्ता है। इसमें 3565 टैंक, 3100 इनफैंट्री फाइटिंग व्हीकल, 336 हथियारों से लैस गाडिय़ां और 9719 तोप शामिल हैं।
पाकिस्तान के बेड़े में केवल 5.60 लाख सैनिक हैं। पाकिस्तान के पास 2496 टैंक, 1605 हथियारों से लैस गाडिय़ां, 4472 तोप हैं। इनमें 375 खुद एक्टिवेट होने वाली तोप हैं। 

हवाई ताकत 
भारत के पास 814 लड़ाकू विमान हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 425 हैं। भारत के मिग-21 जैसे रूस के विमान अब रिटायर होने वाले हैं, ऐसे में हवाई ताकत थोड़ी कमजोर नजर आती है। पाकिस्तान के लड़ाकू विमान कम जरूर हैं लेकिन चीन के एफ-7पीजी और अमरीका के एफ-16 फाइटिंग फैल्कॉन जेट जैसे विमान हैं। ये बात और है कि हमारे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग 21 से एफ 16 को मार गिराया था। इसके अलावा पाकिस्तान के पास 7 ऐसे विमान हैं जो अर्ली वॉर्निंग और एयरक्राफ्ट कंट्रोल जैसे फीचर से लैस हैं। ये उसके पास भारत की तुलना में 3 अधिक हैं।

नौसेना में कितना दम 
भारतीय नौसेना के पास एक एयरक्राफ्ट करियर, 16 सबमरीन, 14 डेस्ट्रॉयर्स, 13 फ्रिगेट्स, 106 पेट्रोल वैसल और 75 लड़ाई करने की क्षमता रखने वाले एयरक्राफ्ट हैं। कुल नौसैनिकों की संख्या 67700 है। इसमें मरीन और नवल एविएशन स्टाफ भी शामिल है। दूसरी ओर पाकिस्तान के पास 9 फ्रिगेट्स, 8 सबमरीन, 17 पेट्रोल वैसल और 8 लड़ाई करने की क्षमता रखने वाले एयरक्राफ्ट हैं। 

परमाणु हथियार और मिसाइलें
दोनों के पास ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें हैं जो परमाणु हमला कर सकती हैं। भारत के पास 9 तरह की मिसाइलें हैं, जिनमें अग्नि-3 भी है जो 3000 किलोमीटर से 5000 किलोमीटर तक मार सकती है। पाकिस्तान के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो 2000 किलोमीटर तक मार तक सकती हैं। माना जाता है कि  भारत के पास 130-140 परमाणु बम हैं जबकि पाकिस्तान के पास 140-150 परमाणु बम हैं। 

परमाणु हमला संभव? 
दोनों देशों में तनाव तो है लेकिन इतना नहीं कि परमाणु हमले की नौतब आ जाए। अगर फिर भी युद्ध हो तो  पाकिस्तान का कोई कोना ऐसा नहीं है जो भारत की परमाणु मिसाइलों से बच सके। भारत के दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल जैसे शहर भी पाकिस्तान की मिसाइलों की जद में हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!