Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Apr, 2021 12:39 PM
भारत ने म्यांमार की सेना की हिंसक कार्रवाई की निंदा करते हुए पूरी दुनिया को एकसाथ आने की अपील की है। भारत ने कहा कि म्यांमार की स्थिति से निपटने के लिए विश्व को एकजुट होना होगा क्योंकि म्यांमार में जैसे हालात हैं उसक परिणाम दूसरे देशों पर भी अपना...
नेशनल डेस्क: भारत ने म्यांमार की सेना की हिंसक कार्रवाई की निंदा करते हुए पूरी दुनिया को एकसाथ आने की अपील की है। भारत ने कहा कि म्यांमार की स्थिति से निपटने के लिए विश्व को एकजुट होना होगा क्योंकि म्यांमार में जैसे हालात हैं उसक परिणाम दूसरे देशों पर भी अपना असर डालेंगे। संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के. नागराज नायडू ने म्यांमार की स्थिति पर अपना पक्ष रखा और वहां हुई हिंसा की निंदा की। बैठक में नायडू ने कहा कि भारत म्यांमार में हुए जानमाल के नुकसान की भर्त्सना करता है, वहां जो कुछ हुआ, वो नहीं होना चाहिए था।
नायडू ने कहा कि ऐसे हालातों में संयम रखने की जरूरत है, साथ ही मानवीय सिद्धांतों को बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। नायडू ने कहा कि भारत और म्यांमार के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं और हम चाहते हैं कि वहां शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए। नायडू ने कहा कि हमें मिलकर सुनिश्चित करना चाहिए कि स्थिति कैसे नियंत्रण में आए। बता दें कि म्यांमार की सेना ने तख्तापलट करके आंग सान सूची सहित प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। म्यांमार में तख्तापलट के बाद वहां के हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। वहां हुई हिंसक घटना में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।