सहिष्णु देशों की लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर, एक सर्वे की रिपोर्ट

Edited By Yaspal,Updated: 25 Apr, 2018 08:09 PM

india ranked fourth in list of tolerant countries report of a survey

साल 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद पिछले कुछ समय में भारत में सहिष्णुता बनाम असहिष्णुता का का दौर बहुत तेजी चल पड़ा है। लेकिन विश्व पटल पर सहिष्णुता के पैमाने पर भारत की स्थिति क्या है।

नेशनल डेस्कः साल 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद पिछले कुछ समय में भारत में सहिष्णुता बनाम असहिष्णुता का का दौर बहुत तेजी चल पड़ा है। लेकिन विश्व पटल पर सहिष्णुता के पैमाने पर भारत की स्थिति क्या है। इसे लेकर एक नया सर्वे सामने आया है। इसके मुताबिक भारत सहिष्णु देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर कनाडा, दूसरे और तीसरे स्थान पर चीन मलेशिया हैं।

63 फीसदी भारतीय देश को सहिष्णु मानते हैं
यह सर्वे 2018 की शुरूआत में Ipsos MORI ने किया था। सर्वे में 27 देशों के करीब 20 हजार लोगों का इंटरव्यू किया गया। इसमें उन तथ्यों को सामने लाने की कोशिश की गई जोकि नागरिकों के मुताबिक मतांतर या समाज को बांटते हैं। सर्वे के अनुसार 63 फीसदी भारतीय अलग-अलग समुदाय, संस्कृति या दृष्टिकोण वाले लोगों के मत पर भारत को सहिष्णु देश मानते हैं।

सर्वे के मुताबिक हंगरी के लोग अपने देश को सबसे कम सहिष्णु मानते हैं, इसके बाद दक्षिण कोरिया और ब्राजील का स्थाना है। सर्वे के मुताबिक भारत में करीब 49 फीसदी लोगों को लगता है कि राजनीतिक विचारों में मतभेद तनाव का कारण बनते हैं वहीं 48 फीसदी लोग इसके लिए धर्म और 37 फीसदी लोग सामाजिक-आर्थिक गैप को वजह मानते हैं।

सर्वे में सामने आया है कि 53 फीसदी भारतीय दूसरे समुदाय, संस्कृति या दृष्टिकोण वाले लोगों से मेलजोल बढ़ने पर आपसी समझ और सम्मान की भावना पैदा होती है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!