इतिहास: जानें भारतीय और विश्व इतिहास में आज के दिन क्या हुआ

Edited By anil,Updated: 09 Aug, 2018 10:26 AM

india russia america pakistan minar

भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 9 अगस्त 1971 एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया ।  यह वह समय था, जब...

नई दिल्ली: भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 9 अगस्त 1971 एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया ।  यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर $खतरा महसूस होने लगा था। ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 9 अगस्त 1971 को उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही। देश दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 
 

  • 1173 : इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू। 
  • 1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली। 
  • 1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया। 
  • 1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था। 1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया। 
  • 1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया। 
  • 1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर। 
  • 1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 
  • 2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोॢनया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!