Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Dec, 2020 04:09 PM
कोरोना काल में भारत अपने मित्र देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारत अपने मित्र देशों की हरसंभव मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है। भूटान में पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों में बढ़ौतरी हुई है जिसके कारण वहां एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया है।...
नेशनल डेस्क: कोरोना काल में भारत अपने मित्र देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारत अपने मित्र देशों की हरसंभव मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है। भूटान में पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों में बढ़ौतरी हुई है जिसके कारण वहां एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच भारत ने भूटान को 20,000 COVID-19 RT-PCR टेस्ट किट सौंपे हैं। कोविट किट को दक्षिणी सीमावर्ती शहर फुएंत्सोलिंग में सौंपा गया। भूटान के भारत राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत भूटान के साथ खड़ा है। दोनों देश कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।
बता दें कि इससे पहले भारत ने मार्च 2020 में भूटान को पेरासिटामोल, सेटीरिज़िन, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, PPE किट, एन 95 मास्क, RT-PCR टेस्ट किट और एक्स-रे मशीन जैसी चिकित्सा उपकरणों की 9 खेपें भेजी गई थीं। इसके अलावा भारत COVID-19 वैक्सीन उम्मीदवारों के चरण-III क्लीनिकल ट्रायल के संचालन के लिए भूटान के साथ भी सहयोग कर रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय और मेडिसिन के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से भूटान में कोरोना मामलों में उछाल आया है। COVID-19 महामारी से निपटने के लिए भूटान दक्षिण एशिया का पहला देश है जिसने 2020 में दूसरी बार लॉकडाउन लगाया है।