Edited By shukdev,Updated: 21 Nov, 2019 08:34 AM
भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित पृथ्वी-2 मिसाइल का बुधवार रात को सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना द्वारा उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत ओडिशा तट पर किया गया। अधिकारियों ने चांदीपुर में अंतरिम टेस्ट रेंज से ..
बालासोर (ओडिशा): भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित पृथ्वी-2 मिसाइल का बुधवार रात को सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना द्वारा उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत ओडिशा तट पर किया गया। अधिकारियों ने चांदीपुर में अंतरिम टेस्ट रेंज से कहा कि दो पृथ्वी-2 मिसाइलों का लगातार परीक्षण किया गया और दोनों परीक्षण सभी मानकों पर खरे उतरे।
अधिकारियों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण शाम सात बजे से सवा सात बजे के बीच आईटीआर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 से एक मोबाइल लॉन्चर से 350 किलोमीटर की मारक क्षमता के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि यह नियमित परीक्षण था। पृथ्वी-2 का रात के समय परीक्षण 21 फरवरी 2018 को भी सफलतापूर्वक किया गया।
इससे पहले भारत ने 16 नवंबर को ही 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 का पहला रात्रि परीक्षण ओडिशा के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक किया था। यह विविधतापूर्ण मिसाइल सतह से सतह पर प्रहार करने की क्षमता रखती है और मध्यम दूरी की परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल है। अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण पिछले साल ही कर लिया गया था लेकिन रात के समय इसका परीक्षण पहली बार हुआ। इसकी मारक क्षमता को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किमी तक किया जा सकता है।