भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा : राजनाथ

Edited By Pardeep,Updated: 19 Apr, 2019 12:12 AM

india will be free from poverty only if congress becomes free rajnath

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। सिंह ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत हैं...

अमता/माल्दाः केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। सिंह ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। हावड़ा और माल्दा जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि जिस दिन देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, गरीबी से भी मुक्त हो जाएगा।'' पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है। विपक्षी दलों के साथ जिस तरह हिंसा की जा रही है, क्या यह लोकतंत्र की निशानी है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।'' उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने लोकतंत्र के स्थान पर गुंडाराज ले आया है।

तृणमूल कांग्रेस के ‘‘मा, माटी और मानुष'' नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में ‘‘ मां, मातृभूमि और मनुष्य सभी पीड़ित हैं।'' घुसपैठियों को देश से बाहर करने की बात पर कायम रहते हुए सिंह ने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता (संशोधन) विधेयक के तहत नागरिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर कड़ा विवाद है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!