Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Mar, 2019 04:22 PM
भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच से सात जवान ढेर हो गए
श्रीनगर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच से सात जवान ढेर हो गए जबकि 12 से 15 जवानों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान की पांच चौकियां भी तबाह की हैं।
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पल्लनवाला, सुंदनबनी,अखनूर और नौशेरा सेक्टरों में रात भर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पल्लनवाला सेक्टर में घायल हुए सेना के दो जवानों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।