Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 11:14 PM
भारत की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी पाकिस्तान की एक चौकी को आज तबाह कर दिया। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। जवानों ने पाकिस्तान की उस....
जम्मू: भारत की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी पाकिस्तान की एक चौकी को वीरवार को तबाह कर दिया। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। जवानों ने पाकिस्तान की उस चौकी को निशाना बनाया जो पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय चौकियों पर वीरवार को गोलीबारी की, जिसका सैनिकों ने समुचित उत्तर दिया।