UAE में भारतीय ईसाई ने बनवाई मस्जिद, करवाते हैं इफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 09 May, 2019 03:25 PM

indian christian built mosque hosts iftar

दुनिया भर के देश आए दिन होने वाली हिंसा से जूझ रहे हैं, ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात में मस्जिद बनाने और रमजान के पावन महीने में करीब 800 कर्मियों को इफ्तार कराने वाला एक भारतीय ईसाई धार्मिक सद्भावना की...

 दुबईः दुनिया भर के देश आए दिन होने वाली हिंसा से जूझ रहे हैं, ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात में मस्जिद बनाने और रमजान के पावन महीने में करीब 800 कर्मियों को इफ्तार कराने वाला एक भारतीय ईसाई धार्मिक सद्भावना की मिसाल पेश कर रहा है।  रमजान के इस महीने में उनकी कहानी को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। केरल के कायमकुल के रहने वाले साजी चेरियन (49) ने फुजैरा में मुस्लिम कर्मियों के लिए पिछले साल एक मस्जिद बनवाई थी।
PunjabKesari
उन्होंने यह मस्जिद कर्मियों के उस आवासीय स्थल पर बनवाई है जो उन्होंने 53 कंपनियों को किराए पर दिया है। चेरियन ने देखा कि कर्मी नमाज पढ़ने के लिए निकटवर्ती मस्जिद में जाते हैं जिसके लिए उन्हें अपनी कमाई टैक्सी किराए पर खर्च करनी पड़ती है। यह देखने के बाद उन्होंने मरियम उम्म ईसा मस्जिद का निर्माण करवाया। ‘ कुछ सौ दिरहम के साथ 2003 में यूएई पहुंचे चेरियन कई कंपनियों के कर्मियों एवं अधिकारियों समेत करीब 800 लोगों को इफ्तार कराते हैं। चेरियन के अनुसार मस्जिद पिछले साल रमजान की 17वीं रात को खुली थी। इसलिए, वह केवल शेष दिनों के लिए ही इफ्तार करवा पाए थे। इस साल से, मैं हर रोज ऐसा करूंगा।'
PunjabKesari
मस्जिद में बुधवार को इफ्तार करने वाले पाकिस्तानी बस चालक अब्दुल कायूम (63) ने कहा, ‘‘दुनिया को चेरियन जैसे लोगों की आवश्यकता है। यदि दुनिया में उनके जैसे लोग नहीं होंगे, तो दुनिया खत्म हो जाएगी। हम उनके लिए दुआ करते हैं।'' एक कंपनी में भारतीय सहायक प्रबंधक वजास अब्दुल वाहिद ने कहा कि इलाके में 50 से अधिक कंपनियों के कर्मी रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ कर्मी एवं श्रमिक अलग अलग आवास में रहते हैं, लेकिन हम जब यहां आते हैं, तब हम बराबर होते हैं। हम साथ नमाज पढ़ते हैं और इफ्तार करते हैं।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!