चक्रवात तौकते: महाराष्ट्र और गुजरात में मछली पकड़ने वाली नौकाएं बंदरगाहों पर लौटीं

Edited By Hitesh,Updated: 16 May, 2021 04:32 PM

indian coast guard says fishing boats returned to maharashtra gujarat ports

गुजरात तट की ओर चक्रवात तौकते के तेजी से बढ़ने के साथ भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में 18 और गुजरात में मछली पकड़ने वाली एक नौका को छोड़कर सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के...

नेशनल डेस्क: गुजरात तट की ओर चक्रवात तौकते के तेजी से बढ़ने के साथ भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में 18 और गुजरात में मछली पकड़ने वाली एक नौका को छोड़कर सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार च्रकवात तौकते ‘‘काफी भीषण चक्रवाती तूफान'' में परिवर्तित हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है और 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा।

आईसीजी ने ट्विटर पर बताया, ‘‘महाराष्ट्र एवं गुजरात के लिए राहत एवं बचाव के कार्यों की तैयारियां जोरों पर है। महाराष्ट्र के 18 नाव और गुजरात की एक नौका को छोड़कर सभी नाव बंदरगाहों पर लौट आई हैं।'' आईएमडी ने कहा कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पूर्व अरब सागर एवं गुजरात तथा दमन एवं दीव के तटों पर रविवार की सुबह से चल रही हैं। आईएमडी ने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के मुताबिक, 18 मई तक 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!