भारतीय जोड़े हनीमून के लिए समुद्र तटीय क्षेत्र को कर रहे हैं पसंद, जानिए वजह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 09:52 PM

indian couples are liking the coastal area for honeymoon

भारतीयों को हनीमून के लिए सबसे ज्यादा समुंद्र वाली जगह ज्यादा भाती है

नई दिल्लीः देश में भी हनीमून के लिए यात्रा का बाजार बहुत तेजी से फलफूल रहा है। ये हम कह रहे बल्कि इंडोनेशिया द्वीप का एक सर्वेक्षण बता रहा है। इस सर्वे में बताया गया है कि भारतीयों को हनीमून के लिए सबसे ज्यादा समुंद्र वाली जगह ज्यादा भाती है। ईजीगो1 डॉट कॉम के इस सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय जोड़े हनीमून के लिए समुद्र तटीय क्षेत्र को पसंद कर रहे हैं। 

हनीमून एक निजी यात्रा सुख है जिसके लिए अधिकतर जोड़े एक या छह महीने पहले से स्वयं योजना बनाते हैं। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक ने बतया  कि हनिमून के लिए बाली भारतीय जोड़ों की प्रमुख पसंद है।

यहां के रेतीले समुद्र तट और आकर्षक मनोरम दृश्य स्थान बहुत भाते हैं। इसके अलावा आगमन पर मुफ्त वीजा की सुविधा और सीधी उड़ान के बढ़े हुए विकल्पों के चलते लोग इस जगह को ज्यादा चुनना पसंद करते हैं।  

यह सर्वेक्षण कंपनी के मंच पर लोगों द्वारा की गई पूछताछ के आकलन के आधार पर किया गया है। इसके लिए जनवरी 2017 से जून 2017 के बीच लोगों द्वारा की गई ऑनलाइन सर्च को आधार बनाया गया है। 

सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि यूनान, पैरिस और सेशेल्स अभी भी शीर्ष पांच में अपना स्थान बनाए हुए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!