गूूगल ने दी भारतीय नृत्यांगना रुक्मिणी देवी को श्रद्धांजलि

Edited By ,Updated: 29 Feb, 2016 11:48 AM

indian dancer rukmini devi

गूगल ने आज प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल को अपने सर्च पेज पर डूडल बना कर श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली: गूगल ने आज प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल को अपने सर्च पेज पर डूडल बना कर श्रद्धांजलि दी है। रुक्मिणी देवी का जन्म 29 फरवरी 1904 को तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 1920 के दशक में जब भरतनाट्यम को अच्छी नृत्य शैली नहीं माना जाता था और लोग इसका विरोध करते थे, तब भी उन्होंने न सिर्फ इसका समर्थन किया बल्कि इस कला को अपनाया भी। नृत्य सीखने के साथ -साथ उन्होंने तमाम विरोधों के बावजूद इसे मंच पर प्रस्तुत भी किया।
 

रुक्मिणी देवी को 1956 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 1957 में संगीत नाटक अवार्ड और 1967 में संगीत नाटक अकादमी से फेलोशिप मिला। 1977 में मोरारजी देसाई ने उन्हें राष्ट्रपति पद की पेशकश की थी, पर रुक्मिणी देवी ने राष्ट्रपति भवन से ज्यादा महत्त्व अपनी कला अकादमी को दिया और उनकी पेशकश ठुकरा दी। रुक्मिणी देवी का निधन 24 फरवरी 1986 को चेन्नई में हुआ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!