भारतीय डॉक्टरों ने इराकी बच्ची को दी नई जिंदगी

Edited By Pardeep,Updated: 12 Aug, 2019 05:47 AM

indian doctors gave new life to iraqi girl

भारतीय डॉक्टरों ने गंभीर रूप से हृदय रोग से पीड़ित एक इराकी बच्ची को जीवनदान दिया है। ऐसा होने के बाद मरीज के परिवार के लिए इस बार ईद की खुशी दोगुनी हो गई। इराकी कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल के युद्धग्रस्त क्षेत्र में काम करने वाले दो गैर सरकारी...

नई दिल्ली: भारतीय डॉक्टरों ने गंभीर रूप से हृदय रोग से पीड़ित एक इराकी बच्ची को जीवनदान दिया है। ऐसा होने के बाद मरीज के परिवार के लिए इस बार ईद की खुशी दोगुनी हो गई। इराकी कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल के युद्धग्रस्त क्षेत्र में काम करने वाले दो गैर सरकारी संगठनों द्वारा सर गंगा राम अस्पताल के बाल हृदय रोग विभाग के डॉक्टरों से संपर्क किया गया। उन्हें गैर सरकारी संगठनों की मदद से उपचार के लिए सहायता प्रदान की गई।

इराक के एरबिल में एक आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के शिविर में निराशाजनक परिस्थितियों में रह रहे थे। दोनों बालिकाएं दो साल की स्टैश आजाद खलील और 7 साल की नवीन यासीन हृदय रोग की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इराक के युद्धग्रस्त क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण, ये बच्चे चिकित्सा के बिना लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते थे।

जन्म से ही अर्द्धविकसित था हृदय  
 स्टैश को गंभीर रूप से विकृत हृदय की स्थिति में पाया गया। उसका आधा हृदय जन्मजात रूप से गायब था जिसके कारण बच्ची का रंग नीला पड़ गया। उसे सांस लेने में समस्या हो रही थी। इकोकार्डियोग्राफी और कार्डियक कैथीटेराइजेशन अध्ययन के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि बच्ची को स्वस्थ करने के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है। अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी के चेयरमैन डॉ. राजा जोशी और उनकी टीम ने इस बच्ची के हार्ट का जटिल ऑपरेशन किया। इस दौरान हार्ट के पंप को फेफड़ों से जोड़ा गया। सर्जरी के बाद बच्ची के शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा सामान्य हो गई। वह ठीक से सांस ले पा रही है। हालांकि, यह सर्जरी का पहला चरण है। चार वर्ष के बाद उसकी एक और सर्जरी होगी। दूसरे बच्चे को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, उसे दवाइयों की मदद से ही ठीक कर लिया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!