Edited By Tanuja,Updated: 07 Sep, 2020 05:15 PM
दुबई में अपने घर के नजदीक स्थित पार्क में व्यायाम कर रही एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप एक 40 वर्षीय भारतीय पर लगा है। मीडिया में ...
दुबई: दुबई में अपने घर के नजदीक स्थित पार्क में व्यायाम कर रही एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप एक 40 वर्षीय भारतीय पर लगा है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक दुबई की अदालत में रविवार को मामले की हुई पहली सुनवाई में पुलिस ने बताया कि घटना जून महीने में ‘बर दुबई' इलाके में घटी। गल्फ न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि व्यक्ति ने महिला को उस समय गलत इरादे से छुआ जब वह अपने घर के नजदीक व्यायाम कर रही थी।
अखबार के मुताबिक महिला ने दुबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद इलाके में गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पीड़िता से मुलाकात की जो रो रही थी। इसके बाद दुबई पुलिस ने इलाके की तलाशी ली और पीड़ता के पहचाने जाने पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अदालत को बताया, ‘‘आरोपी ने महिला को छूने की बात स्वीकार की और लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन हमने पाया कि उसने शराब पी रखी थी।'' दुबई के लोक अभियोजक ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न करने और गैर कानूनी तरीके से शराब पीने का अभियोग लगाया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी और तब तक आरोपी पुलिस हिरासत में ही रहेगा। भाषा धीरज शाहिद