अलग युद्ध के लिए तैयार रहे भारत, अब बदलनी होगी पुरानी सोच: राहुल गांधी

Edited By vasudha,Updated: 09 Mar, 2021 01:46 PM

indian forces rahul gandhi front war

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने...

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।’’

PunjabKesari

कांग्रेस नेता ने लिखा कि यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है। समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

 


वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि समय आ गया है कि भारत समर्पित साइबर कमान बनाने पर गंभीरता से विचार करे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि समय आ गया है कि भारत समर्पित साइबर कमान स्थापित करने पर गंभीरता से विचार करे। इसे जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।’’

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!