भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी लौटे भारत, पाकिस्तान ने 10 घंटे तक किया टॉर्चर...शरीर पर चोटों के निशान

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Jun, 2020 11:16 AM

indian high commission employees return india

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के पांच कर्मचारी सोमवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वापस देश में लौट आए। इनमें वे दोनों अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें पिछले दिनों वहां कथित ‘हिट एंड रन’ मामले में गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा किया गया था।...

नेशनल डेस्कः पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के पांच कर्मचारी सोमवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वापस देश में लौट आए। इनमें वे दोनों अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें पिछले दिनों वहां कथित ‘हिट एंड रन’ मामले में गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि वापस लौटे अधिकारियों में वायु सलाहकार ग्रुप कैप्टन मनु मिधा, द्वितीय सचिव एस शिव कुमार और स्टाफ सदस्य पंकज, सेल्वादास पॉल तथा द्विमु ब्रह्मा शामिल हैं। ब्रह्मा और सेल्वादास को पाकिस्तान में 15 जून को कथित ‘हिट एंड रन’ मामले में गिरफ्तार किया गया था। पांचों अधिकारी एक कार से वाघा चेक-पोस्ट तक आए।

 

10 घंटे तक प्रताड़ित किया
‘हिट एंड रन’ मामले में फंसाए गए दो कर्मचारियों को करीब 10 घंटे तक प्रताड़ित किया गया था जिससे उनके शरीर में गहरे घाव हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद के एक पेट्रोल पंप से इन्हें अगवा किया। उन्हें आंखों पर पट्टी बांधकर अनजान जगह ले जाया गया। वहां लाठी, डंडों और मुक्कों से पिटाई की गई। साथ ही कार एक्सिडेंट को कबूलने के लिए मजबूर किया गया। भारत के दबाव के बाद इन्हें शाम को छोड़ दिया गया।

 

झूठे केस में पकड़ा
31 मई को नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के दो स्टाफर को जासूसी करते हुए पकड़ा गया था। माना जा रहा है कि ताहिर खान और आबिद हुसैन नाम के दोनों स्टाफरों को जासूसी के लिए ISI ने ट्रेनिंग दी थी। भारत ने दोनों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया था। इसी तरह पाकिस्तान उच्चायोग में ड्राइवर के रूप में कार्यरत जावेद हुसैन को भी इन्हीं आरोपों में पकड़ा गया था। अपने तीन लोगों के इस तरह पकड़े जाने से पाकिस्तान बौखला गया था। पाकिस्तान ने 15 जून को इस्लामाबाद में ड्राइवर के रूप में तैनात सीआईएसएफ जवान ब्रह्म्स और सेल्वादास को झूठे केस में फंसाया। पहले तो कहा गया कि वे दोनों गायब हो गए हैं। हालांकि एक दिन बाद ही पाकिस्तान पुलिस ने दावा किया कि दोनों को हिट ऐंड रन केस में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान पुलिस ने दावा किया कि  उनके कब्जे से जाली नोट भी मिले हैं। भारतीय उच्चायोग के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को भारत के दबाव के बाद रिहा किया गया। पूछताछ के नाम पर दोनों के साथ पिटाई की जिससे गंभीर चोटें आईं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!