Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 04:05 PM
चीन के शहर शघाई में कांसुलेट जनरल की तरफ से भारत का आजादी दिवस मनाया गया...
शंघाई: चीन के शहर शघाई में कांसुलेट जनरल की तरफ से भारत का आजादी दिवस मनाया गया। कांसुलेट जनरल प्रकाश गुप्ता ने तिरंगा फहराने के बाद वहां मौजूद लोगों के समक्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सांझा किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद थे।
भारत-चीन पार्लियामेंट ग्रुप ऑफ कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रधान तरुण वीजे और भारतीय संसद के मैंबर रह चुके अधिकारियों ने भी कार्क्रम में भाग लिया। समारोह दौरान देश भक्ति के गीत गाए गए। भारतीय रंग में रंगा शंघाई इस समय मिनी इंंडिया प्रतीत होने लगा। इस दौरान लोगों के लिए कांसुलेट कल्चरल एंड एग्जीबिशन हॉल में रिफ्रैशमैंट का भी प्रबंध किया गया।