जालसाजी से 8 लोगों को ऑस्ट्रेलिया पहुंचाने वाला भारतीय पत्रकार हिरासत में

Edited By Tanuja,Updated: 13 May, 2018 04:56 PM

indian journalist held in australia on people smuggling charges

राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान मीडिया के एक फर्जी समूह को ऑस्ट्रेलिया लाने में मदद करने के मामले में गिरफ्तार भारतीय पत्रकार को और 6  हफ्ते हिरासत में रहना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राकेश कुमार शर्मा (46) को शुक्रवार को ब्रिसबेन मैजिस्ट्रेट ...

ब्रिसबेनः राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान मीडिया के एक फर्जी समूह को ऑस्ट्रेलिया लाने में मदद करने के मामले में गिरफ्तार भारतीय पत्रकार को और 6  हफ्ते हिरासत में रहना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राकेश कुमार शर्मा (46) को शुक्रवार को ब्रिसबेन मैजिस्ट्रेट अदालत ने हिरासत में भेज दिया और राष्ट्रमंडल अभियोजकों के अनुरोध पर मामले को 22 जून तक के लिए स्थगित कर दिया।

 एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल (एबीएफ) अधिकारियों ने शर्मा को 8 अन्य लोगों के साथ मार्च में हिरासत में लिया था क्योंकि उनके साथियों की मान्यता वास्तविक नहीं थी। इन आठ लोगों की उम्र 20 से 37 साल के बीच है। हरियाणा के रहने वाले शर्मा ने अदालती दस्तावेज में खुद को हिन्दी के एक अखबार का पत्रकार बताया है। अभियोजकों का दावा है कि शर्मा की मान्यता वास्तविक है लेकिन उसने समूह की यात्रा में मदद की।

शर्मा पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दोषी ठहराए जाने पर न्यूनतम 5 साल की कैद व अधिकतम 20 साल की सजा हो सकती है। गौरतलब है कि शर्मा के मामले में आस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस देर कर रही है जो साक्ष्यों का ब्योरा तैयार करने में जुटी है। एबीएफ ने अन्य आठ लोगों को आव्रजन हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रमंडल खेल ब्रिसबेन के गोल्ड कोस्ट पर चार अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच हुए थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!